गौनहा: जंगली सूअर का शिकार करने गए दो युवक बम विस्फोट में घायल, मची अफरा-तफरी
जंगली सूअर का शिकार करने बम लेकर जा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए है। बताया जाता है कि दोनो युवक बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक बम फटने जैसा आवाज हो गई। घटना के बाद दोनो युवक लहुलुहान हो गए और उसके कपड़े के चिथड़े चिथड़े उड़ गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र के मठ मझरिया चौक के समीप शिव मंदिर के पास की है।