गौनहा: पिपरिया चौक रेलवे ढाला के पास भारत फाइनेंस के कर्मी ने ही लूट की साजिश रची, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गौनाहा थाना क्षेत्र के पिपरिया चौक रेलवे ढाला के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 40 हजार रुपए लूट मामले का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। पुलिस लूट मामले में फाइनेंस कर्मी को ही गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर दिया है। गिरफ्तार फाइनेंस कर्मी की पहचान पटखौली थाना क्षेत्र के जमुनापुर भेड़ा चौक निवासी पवन कुमार के रूप में की गई है।