जानसठ: थाना सिखेड़ा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया, फावड़ा बरामद
थाना सिखेड़ा पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम 5:00 बजे के आसपास जानलेवा हमले के मामले में शातिर आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया है, SSP अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत शातिर आरोपी विशाल को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से एक धारदार फावड़ा बरामद किया गया है,बताया जा रहा है अपने ही पिता प्रहलाद पर किया था हमला।