जानसठ: रामराज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रामराज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर बुधवार शाम 5:00 के आसपास गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाश नौशाद और आबिद को गिरफ्तार किया, SSP अभिषेक सिंह के निर्देश में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत दोनों शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।