जानसठ: भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा में गरीब के आशियाने में लगी भीषण आग, लाखों का सामान और दुधारू पशु जलकर मरे
भोपा क्षेत्र के गांव बेलड़ा मे मंगलवार शाम 5:00 के आसपास उसे समय ह्ड़कंप मच गया जब एक गरीब परिवार राशिद के झोपडी नुमा घर मे अचानक आग लग गई और देखते ही देखते लाखों रुपए कीमत का सारा सामान जलकर राख़ हो गया बल्कि एक दुधारू पशु की भी जलकर दर्दनाक मौत हो गई, समय रहते हुए आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया अन्यथा कोई जनहानि भी हो सकती थी।