इटारसी: पथरौटा में जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक का विवाद, आरोपियों ने युवक को पुल से नीचे फेंका, इलाज के दौरान मौत
इटारसी के पथरोटा थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक को पुल से फेंक दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, यह घटना 26 मई की रात करीब 2:30 बजे फोरलेन स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री ओवरब्रिज के पास हुई।