अनूपगढ़: SDM सुरेश राव ने गांव 20 ए सहित अन्य गांवों में सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं जांची
एसडीएम सुरेश राव ने आज शनिवार को सुबह 10 बजे गांव 22ए, 20 ए, 23 ए, 18 ए, 17ए, 18ए मैसेज सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया एसडीएम सुरेश राव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड डे मील योजना के तहत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, गर्म भोजन की उपलब्धता, रसोई घर की स्वच्छता और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की और सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।