मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में किसानों की रातभर हुंकार, GIC मैदान में रात्रि महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- सरकार सुधर जाए, नहीं तो आंदोलन
मुजफ्फरनगर के GIC मैदान में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में विशाल किसान मजदूर रात्रि महापंचायत हुई। आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। पंचायत में गन्ने के दाम, बिजली, MSP गारंटी कानून और सर्किल रेट बढ़ाने जैसे मुद्दे उठे। राकेश टिकैत ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार सुधर जाए, नहीं तो आंदोलन तेज होगा।