दिनारा: दिनारा में नहर के पास मिला युवक का शव, पिता ने हत्या की आशंका जताई
Dinara, Rohtas | Oct 18, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र में गौरा साथ लाइन नहर पर गौरा पुल से आगे पुहपी पुल के पास शुक्रवार की देर रात 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नारायण टोला निवासी निर्मल सिंह के पुत्र पुरुषोत्तम उर्फ सुगन कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है