हाथरस: हाथरस के सत्संग हादसे में दोषी 6 अभियुक्त पुलिस ने किये गिरफ्तार, पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में DIG ने की प्रेसवार्ता
जनपद हाथरस के सत्संग हादसे में दोषी 6 अभियुक्तों को कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जनपद हाथरस की पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में डीआईजी सलभ माथुर ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी है। 6 अभियुक्त में दो महिलाएं शामिल हैं। मुख्य आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बाकी अभियुक्तों को भी जल्द किया जाएगा गिरफ्तार।