हाथरस: हाथरस जंक्शन स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली महिला जहर खुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका आरपीएफ पुलिस लाइ अस्पताल
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर बेहोशी की हालत में वृद्ध महिला के मिलने से स्टेशन परिसर में सनसनी फैल गई! मौके पर जीआरपी, पुलिस स्टेशन मास्टर, एवं आरपीएफ पुलिस पहुंच गई ! इसी क्रम में आरपीएफ पुलिस ने तत्काल वृद्ध महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला को जहर खुरानी गिरोह के शिकार होने की आशंका जताई जा रही है!