महाकाल मंदिर: विश्व कल्याण और अच्छी वर्षा के लिए शुरू हुआ 'अखंड रुद्राभिषेक' 🔱
गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास की शुरुआत के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'अखंड रुद्राभिषेक' का शुभारंभ किया गया। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति द्वारा आयोजित यह अनुष्ठान पूरे सावन माह चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, देश की खुशहाली, अच्छी वर्षा और आगामी सिंहस्थ-2028 के सफल व निर्विघ्न आयोजन की कामना करना है। यह अनुष्ठान उन सभी श्रद्धालुओं की ओर से भी किया जा रहा है, जो सावन में व्यक्तिगत रूप से मंदिर आकर दर्शन या अभिषेक नहीं कर पाते हैं।
#MahakaleshwarTemple #UjjainNews #ShravanMaas #Rudrabhishek #Sitit24News
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 29, 2026