सिकंदराराऊ: हुरमत गंज में तीन युवकों ने दुकान से 6 शर्ट की चोरी की, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
हुरमत गंज में हाजी सोहेल की रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। बताया जाता है कि तीन युवक दुकानदार को बातों के जाल में फंसा कर 6 शर्ट लेकर वहां से चलते बने। शर्ट चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। युवकों द्वारा दुकानदार को शर्ट वापस कर दी गई है और गलती से अपने साथ ले जाना बताया गया।