मथुरा के वृंदावन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां एक प्रेम विवाह ने खूनी मोड़ ले लिया। कोर्ट मैरिज से नाराज लड़की पक्ष के लोगों पर प्रेमी युवक और उसके भाई को अगवा कर बंधक बनाने और बेरहमी से पीटने का आरोप है। इस मारपीट में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है।
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में हत्या की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।
दरअसल, थाना जमुनापार क्षेत्र के गोसना गांव निवासी बंटी ने मई 2026 में थाना जैत क्षेत्र के कुंज नगर निवासी संजना से कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि इस शादी से संजना के परिवार वाले नाराज थे और दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी।
आरोप है कि 21 सितंबर को संजना के भाई महेंद्र और उसके अन्य परिजनों ने बंटी और उसके भाई शंकर को अगवा कर बंधक बना लिया। इसके बाद दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई।
मारपीट में बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। अगले दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि उसका भाई शंकर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुख्य आरोपी महेंद्र समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट –
क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप सिंह के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर प्रेम विवाह से शुरू हुई यह रंजिश खूनी वारदात में कैसे बदल गई।
फिलहाल, पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
#वृंदावन #मथुरा #प्रेमविवाह #प्रेमविवाहकाखूनीअंजाम #मथुरान्यूज #वृंदावनन्यूज #उत्तरप्रदेश #यूपी_न्यूज #हत्या #अपहरण #मारपीट #पुलिसकार्रवाई #सातगिरफ्तार #BreakingNews #MathuraNews #Vrindavan #LoveMarriage #CrimeNews #UPNews #ViralNews #LatestNews #CitySpecialNews