नवाबगंज: कोतवाली नगर थाना क्षेत्र से एंबुलेंस द्वारा 2 अज्ञात व्यक्तियों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया
कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार करीब 1 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिला अस्पताल में 12 मई को अलग अलग स्थानों से 2 अज्ञात व्यक्तियों को मृत अवस्था में लाया गया। जिसमें एक की उम्र लगभग 58 वर्षीय जबकि दूसरे की उम्र करीब 50 वर्षीय है। इन व्यक्तियों को कोतवाली नगर थाना क्षेत्र से एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया था।