मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मनोहरथाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में धरना-प्रदर्शन कर ब्लॉक अध्यक्ष पोरस साहू के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय से बीनागंज मार्ग होकर तहसील कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई।