पूरनपुर: तीसरे दिन जमानत पर रिहा किसान नेता बलजिंदर सिंह, उन्हें डीएम को धमकी देने के मामले में हुई थी गिरफ्तारी
पूरनपुर अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश सचिव किसान नेता बलजिंदर सिंह को तीसरे दिन न्यायालय से जमानत मिलने के बाद गुरुवार सुबह रिहा कर दिया गया। उन्हें पीलीभीत न्यायालय से जमानत मिली है।दरअसल, गेहूं खरीद में बरती जा रही लापरवाही को लेकर किसान नेता बलजिंदर सिंह आक्रोशित हो गए थे और पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।