पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा-तथ्यहीन और गैर प्रमाणिक बातें बोलते हैं प्रधानमंत्री मोदी.
सदाकत आश्रम में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रेस वार्ता की. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- नरेंद्र मोदी तथ्यहीन और गैर प्रमाणिक बातों के सहारे लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं उन्हें यह नहीं पता की जनता उनके उनके 10 वर्षों के शासनकाल का हिसाब मांगने को बैठी है.