पटना ग्रामीण: राजाबाजार के मछली गली में अस्पताल संचालक को गोली मारने के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार, 8 लोगों से हो रही है पूछताछ
अस्पताल और होटल संचालक गुड्डू सिंह को सोमवार को अपराधियों ने राजाबाजार के मछली गली में सिर में गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने खटाल चलाने वाले मनोज राय को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आठ अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि आरोपी मनोज राय और पीड़ित गुड्डू सिंह मछली गली में ही रहते हैं।