खुरई: शहरी थाना क्षेत्र के आदतन अपराधी कार्तिक सेन को कलेक्टर ने 10 माह के लिए किया जिला बदर
Khurai, Sagar | Oct 14, 2026 शहरी थाना पुलिस से बुधवार रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने खुरई के प्रताप वार्ड निवासी कार्तिक पिता राजेश सेन उम्र 23 साल को 10 माह के लिए जिला बदर किया है, दरअसल कार्तिक सेन के आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए,नगर में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस के आवेदन और sp के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने यह आदेश दिया है।