अरवल: मानिकपुर के पास पेड़ से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत
Arwal, Arwal | May 24, 2025 मानिकपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक बरकत अंसारी की मौत हो गई। युवक किसी कारणवश नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।