पातेपुर: पातेपुर के बरडीहा गांव में बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार वृद्ध की मौत
पातेपुर के बरडीहा पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की दोपहर 12 बजे के करीब एक बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना परिजनों को दी।मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए महुआ के एक नर्सिंग होम लेकर गए जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक मोहम्मद अशरफ है।