सिमडेगा: सिमडेगा के कसडेगा के पास सुबह हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को जेल भेजा
सिमडेगा की कसडेगा के पास 3 अगस्त की सुबह हिट एंड रन के मामले में फरार उड़ीसा के झारसुगुड़ा निवासी ट्रक चालक गंगासागर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने मंगलवार को 10:30 बजे प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि ट्रक चालक द्वारा मोटरसाइकिल सवार को धक्का मारने के बाद फरार हो गया था, जिसके आधार पर नए कानून के तहत उसे जेल भेजा गया।