शिवहर: बागमती नदी में उफान, खतरे के निशान से 22cm ऊपर पहुंचा जलस्तर, सुरक्षा के दृष्टिकोण डुब्बा घाट पर NDRF व पुलिसकर्मी तैनात
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से शिवहर के बागमती नदी में उफान आ गई है. शाम 06 बजे जलस्तर खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है. जिसके बाद पूरे जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ गई है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बागमती नदी के डुब्बा घाट पर एनडीआरएफ और पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है. जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।