हुज़ूर: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
Huzur, Bhopal | Jun 5, 2025 भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'पर्यावरण हितग्राही' मोबाइल एप्लिकेशन सहित कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान पर्यावरण विषयों पर पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई|