ग्वालियर गिर्द: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, कार्रवाई न होने पर एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता
ग्वालियर में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग से परेशान एक युवती न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। इतना ही नहीं, पीड़िता ने झांसी रोड थाना पुलिस पर भी समय रहते कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।