नवाबगंज: बाराबंकी में जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज की गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा, 6 विधानसभाओं में कार्यक्रम
बाराबंकी में रविवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज की भव्य पादुका यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा 81 दिवसीय ‘गविष्टि—गो रक्षार्थ धर्म युद्ध यात्रा’ के क्रम में आयोजित हो रही है। करीब 128 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान बाराबंकी जिले की 6 विधानसभाओं में कुल 13 स्वागत, पादुका पूजन और दिव्य उद्बोधन कार्यक्रम निर्धारित हैं।