मढ़ौरा: मढ़ौरा न्यू कॉलोनी में चोरी, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
थानाक्षेत्र के मढ़ौरा न्यू कॉलोनी में हुई चोरी मामले में पुलिस ने प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई रविवार की दोपहर दो बजे से शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मढ़ौरा न्यू कॉलोनी में हुई चोरी मामले में पीड़ित युपी के देवरिया निवासी धर्मेन्द्र यादव के आवेदन पर नकद दस हजार समेत अन्य वस्तुओं की चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।