लखीसराय: समाहरणालय परिसर में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित हुई बैठक
गुरुवार अपराह्न 6:49 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिए गए जानकारी के अनुसार समाहरणालय परिसर अस्तित्व अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बैठक की. इस बैठक में जिला पदाधिकारी ने वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन के लिए स्थाई व्यवस्था किए जाने पर जोर दिया.