अरनोद: आम्बीरामा व रायपुर में साइकिल वितरण: छात्राओं को मिली शिक्षा की नई राह
अरनोद उपखंड के आम्बीरामा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 18 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य छोटे लाल मीणा ने की। उन्होंने कहा कि यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी।