नवाबगंज: बाराबंकी के कलेक्ट्रेट सभागार में मोहर्रम की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक हुई
बाराबंकी के आगामी 26 जून को मोहर्रम के दृष्टिगत गुरुवार करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि मोहर्रम पर्व को परंपरागत, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।