बरेली: बरेली में रिटायर्ड बैंक अधिकारी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- जमीन हड़पने की साजिश और जान से मारने की धमकी
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने करामत अली पर जमीन हड़पने की कोशिश, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पिछले चार वर्षों में उनके खिलाफ 50 से अधिक शिकायतें विभिन्न अधिकारियों को देकर प्रशासन को