रीठी: उमरिया के उप स्वास्थ्य केंद्र में दस्तक अभियान के तहत बच्चों की व्यापक स्वास्थ्य जांच
Rithi, Katni | Aug 1, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के उप स्वास्थ केंद्र उमरिया में शासन के निर्देशानुसार संचालित दस्तक अभियान के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र उमरिया में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों की खून की जांच कर एनीमिया की पहचान, कुपोषण की जांच तथा सर्दी खांसी बुखार सहित मौसमी बीमारियो की जांच की गई