गोरखपुर: इंदिरा बाल विहार तिराहे पर केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
इंदिरा बाल विहार तिराहे पर उस समय हड़कंप मच गया,जब कुछ युवा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने पहुंचे।हालांकि इसकी सूचना पहले ही पुलिस को मिल चुकी थी,जिसके चलते मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवाओं को रोक लिया।बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में पोस्ट साझा किया जा रहा था।