पलामू जिले के सभी थाना प्रभारी अलर्ट मोड पर कार्य करेंगे एवं अपराध और नक्सल के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। दरअसल, सोमवार दोपहर पलामू के नए एसपी कपिल चौधरी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध और नक्सल को लेकर समीक्षा बैठक की। आईपीएस कपिल चौधरी ने शनिवार को पलामू एसपी के पद पर योगदान दिया है।