दरभा: नकटी गांव में 85 ग्रामीणों पर बेदखली की कार्रवाई से भड़के कांग्रेस के बस्तर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, कहा- सरकार अमानवीय
Darbha, Bastar | Jul 3, 2026 जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सुशील मौर्य ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कड़ाके की बारिश और वर्षाकाल के इस मौसम में 85 गरीब परिवारों के घरों को तोड़ना और उन्हें सिर छुपाने की जगह से महरूम कर बेघर कर देना भाजपा सरकार की दूषित, अमानवीय और तुच्छ राजनीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है।