नवाबगंज: जिले में शीतलहरी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, 24 रैन बसेरे, 483 अलाव स्थल और कंबल वितरण जारी
बाराबंकी में भीषण शीतलहरी, ठंड और पाले के प्रभाव को देखते हुए योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाराबंकी जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ राहत कार्यों में जुटा है। शशांक त्रिपाठी ने मंगलवार करीब 1 जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यवस्थाओं की स्वयं सतत निगरानी की जा रही है, ताकि कोई भी निराश्रित, असहाय या गरीब व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।