युवाओं के जोश व उत्साह से ऐतिहासिक-यादगार बनी प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा : साहिल सुधा-तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा ने जताया आभार
डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र। तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि युवाओं के जोश व उत्साह से प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक व यादगार बनी है। जिला के युवाओं की मेहनत की बदौलत प्रदेश में तिरंगा यात्रा की सफलता के चर्चाएं बने हुए हैं। उन्होंने तिरंगा यात्रा की सफलता पर युवाओं, भाजपा नेताओं व जिला के नागरिकों का आभार व धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा कि गत दिवस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के पिपली सेक्टर-2 से तिरंगा यात्राओं को शुभारंभ किया। इस तिरंगा यात्रा में जिलेभर से 10 हजार से अधिक नागरिकों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा सेक्टर-2 पिपली से शुरू होकर पुलिस लाइन, बस स्टैंड के सामने से होते हुए पंचायत भवन, द्रोणाचार्य स्टेशन से होकर लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंची। जहां पर शहीदों का श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस तिरंगा यात्रा में सबसे ज्यादा भूमिका युवाओं की रही। तिरंगा यात्रा की जिम्मेदारी मिलते ही युवाओं ने अपनी तैयारियों को जोश व उत्साह के साथ करना शुरू कर दिया था। उनका उत्साह व जोश तिरंगा यात्रा में अलग ही नजर आ रहा था। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यात्रा में शामिल होने वाले युवाओं व नागरिकों की खूब सराहना की और यात्रा को सफल बताया। वहीं प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा के सफलता की बधाई मिल रही है। इसके साथ ही 500 फीट लंबा तिरंगा झंडा को लेकर विशेष सराहना मिली है। अब दूसरे जिलों में भी इस थीम को अपनाया जाएगा। झंडे को लेकर उनसे जानकारियां भी ली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन व सरकार की तरफ से युवाओं के संबंध में उन्हें भविष्य में जो भी जिम्मेदारियों मिलेंगी। उन्हें अग्रणी भूमिका निभाते हुए पूरा किया जाएगा। युवाओं ने हमेशा अपनी उपस्थिति दर्ज कर कई सफल कार्यक्रम करवाए हैं और भविष्य में भी करवाते रहेंगी।