पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल किया गया, आग बुझाने के दौरान दिखा वाटर शो
राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भारी संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई है यह सभी गाड़ियां 18 मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में बिहार के सभी जिलों के डीएम को सौंपी जाएगी। वहीं शनिवार शाम करीब 5:00 बजे आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया जिसके तहत बिल्डिंग में लगी आग को बुझाने का अभ्यास किया गया