बांधवगढ़: उमरिया कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन का तबादला, राखी सहाय होंगी नई कलेक्टर
उमरिया जिले में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्होंने करीब दो वर्षों तक जिले में अपनी सेवाएं दीं।अब 2015 बैच की आईएएस अधिकारी राखी सहाय उमरिया जिले की नई कलेक्टर के रूप में पदभार संभालेंगी।माना जा रहा है कि आदिवासी बाहुल्य इस जिले में नई कलेक्टर विकास कार्यों को गति देंगी और जनहित मुद्दों को ध्यान देंगी।