मुरैना नगर: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाकर किया शुभारंभ
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर बच्चों को दवा पिलाकर शुभारंभ किए हैं।मुरैना जिले में आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाई।