गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले के कईया स्थित वास्तु विहार फेज 3 में एक साथ 6 बंद घर से लाखों की संपति पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ
गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कईया स्थित वास्तु विहार फेज 3 में अज्ञात चोरों ने एक साथ 6 बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।बताया जा रहा है कि चोरी हुए घरों के परिवार के लोग किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।इसी दौरान चोरी ने बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे लाखों रुपए मूल्य की संपति लेकर फरार हो गया।