पन्ना: पन्ना में 'न्याय सत्याग्रह': विस्थापन से पीड़ित हजारों किसानों ने कलेक्ट्रेट घेरा
Panna, Panna | Mar 11, 2026 पन्ना में आज हजारों आदिवासियों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। 'जय किसान संगठन' के नेतृत्व में विस्थापितों ने कलेक्ट्रेट घेरा। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन 2013 के कानून की अनदेखी कर कम मुआवजा दे रहा है और सिंचित जमीन को असिंचित बता रहा है। उनकी मांग है—नया पुनर्वास पैकेज और पारदर्शी प्रक्रिया।