Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
gnewsbharat
No video available
16
BPSC शिक्षक भर्ती 2.0 बिहारियों ने किया अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को नौकरी देने का विरोध। #biharteacher
Patna Rural, Patna
| Dec 10, 2023
#biharteacher
MORE NEWS
आज दिनांक 06.08.2026 को "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना" अंतर्गत जिला प्रशासन, रोहतास एवं महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में जिले की मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से 'संवाद-सह-सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस समारोह में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं के साथ संवाद कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करना तथा अन्य छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां समाज एवं जिले का गौरव हैं। ऐसे सम्मान समारोह न केवल प्रतिभाशाली छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हैं, बल्कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर जिले के टॉपर छात्राएं एवं उनके अभिभावक, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विनय प्रताप सिंह, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS सुश्री विनीता कुमारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास उपस्थित रहे। #IPRD #TopperStudents #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 6, 2026
आज दिनांक 06.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नोखा का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा व्यवस्था एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाएं एवं जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला पदाधिकारी ने कहा कि मरीजों की सुविधा और संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में स्वच्छता, नियमित चिकित्सीय सेवाएं, पर्याप्त दवा भंडारण, आवश्यक जांच सुविधाओं की सतत उपलब्धता एवं स्वास्थ्य कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #IPRD #PublicService #BiharGovernment #GoodGovernance #DistrictAdministration #Rohtas Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 6, 2026
आज दिनांक 06.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI) में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं उपलब्ध प्रशिक्षण सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान “जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर” प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करने के साथ उनसे संवाद कर प्रशिक्षण के अनुभव, अर्जित कौशल, भविष्य की योजनाओं तथा स्वरोजगार स्थापित करने की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल ही आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी शक्ति है। कौशल विकास आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को केवल प्रमाण-पत्र तक सीमित नहीं रखें, बल्कि उसका उपयोग स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से स्थायी आजीविका के साधन के रूप में करें। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय की सफलता में गुणवत्ता, अनुशासन, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और बेहतर ग्राहक सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रशिक्षण प्राप्त युवा एवं महिलाएं अपने कौशल के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने संस्थान में उपलब्ध आधारभूत संरचना, प्रशिक्षण कक्ष, प्रशिक्षण संबंधी सुविधाओं एवं संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का अवलोकन किया। जिला पदाधिकारी ने ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में PNB RSETI द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से अर्जित कौशल का व्यावहारिक उपयोग करते हुए अपना उद्यम स्थापित करने तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठाने की बात कही। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री विजय कुमार पाण्डेय, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अभय आनंद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र श्री आशीष रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री विनय प्रताप, प्रखंड विकास पदाधिकारी नोखा एवं अंचल अधिकारी नोखा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। #IPRD #BiharIndustriesDept #BiharGovernment Information & Public Relations Department, Government of Bihar Industries Department, Bihar
Patna, Bihar | Aug 6, 2026
I.G.I.M.S में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मरीज के परिजन ने सुनाया अपना दर्द, क्या है पूरा माजरा
Patna Rural, Patna | Aug 6, 2026
चेहल्लुम पर रामगढ़वा में सजा भव्य कुश्ती दंगल, नेपाल के पहलवानों ने दिखाया दमखम पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत नरीरगीर गांव में चेहल्लुम के अवसर पर भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों के साथ स्थानीय पहलवानों ने भी अखाड़े में अपने दमखम और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन किया।।।।।।।।। #motiharinews #amiteshkumar #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice
Patna Rural, Patna | Aug 6, 2026
BPSC शिक्षक भर्ती 2.0 बिहारियों ने किया अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को नौकरी देने का विरोध। #biharteacher - Patna Rural News