डुमरा: गौशाला चौक पर नगर निगम के विकास की खुली पोल, सड़क पर जलजमाव से राहगीर परेशान
पुनौरा जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित गौशाला चौक पर सड़क पर फैले पानी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। चौक के आसपास जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लंबे समय से पानी जमा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।