आरा: बेतिया में पोस्टेड बिहार पुलिस के जवान की कारीसाथ के समीप नीलगाय के कारण सड़क दुर्घटना में हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Dec 14, 2024 बक्सर जिले के अरख गांव के रहने वाले बिहार पुलिस के सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृत्क सिपाही बक्सर के अरख गांव का निवासी था। फिलहाल बेतिया में पोस्टेड था। आज पटना से अपनी मां की दवा लेकर गांव जा रहा था। तभी करीसाथ के समीप बाइक के सामने नीलगाय कूद गई।जिसके वजह से सिपाही जख्मी हो गया और पटना इलाज के लिए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।