मोहनिया: कैमूर में मंत्री संतोष सिंह ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक साथ खड़ा है
Mohania, Kaimur | Apr 25, 2025 पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरा देश मर्माहत है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह कैमूर पहुंचे जहां उन्होंने कहा आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक साथ है। पूरे देश की मांग है कि आतंकवादियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए । मोदी जी की सरकार आतंकवादियों को सबक सिखाने में सक्षम है।