पातेपुर: पातेपुर के डभैच्छ गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत, शव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम
पातेपुर के डभैच्छ गांव के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बुधवार की सुबह 8 बजे के करीब शव गांव लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक उक्त गांव निवासी उमेश राय का 22 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। वह अपने पुस्तैनी घर से मंगलवार की देर शाम हाजीपुर स्थित घर जा रहा था। इसी दौरान हरपुर बेलवा चौक के पास हादसे का शिकार हो गया