नवाबगंज: बाराबंकी में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, एडीजी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण और दिए आवश्यक निर्देश
अपर पुलिस महानिदेशक, जोन लखनऊ प्रवीण कुमार द्वारा जनपद में आयोजित उoप्रo पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को पारदर्शी, शुचिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का सोमवार 11 बजे निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।