नीमडीह: शिव गुरु मंदिर आदरडीह में नव दुर्गा महायज्ञ का भव्य समापन, कलश विसर्जन व कन्या भोज आयोजित
नीमडीह प्रखंड अंतर्गत आदरडीह गांव स्थित शिव गुरु मंदिर में आयोजित नव दुर्गा महायज्ञ का रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हुआ. सुबह करीब 10 बजे विधि-विधान के साथ कलश विसर्जन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. महायज्ञ के समापन के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया, जहां छोटी बच्चियों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद लि